कायमगंज: गांव नगला पदम के पास पुरानी रंजिश में टैक्सी चालक और उसके साले को पीटा, रुपए छीनने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
कायमगंज में पुरानी रंजिश के चलते टैक्सी चालक और उसके साले पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को अलीगंज रोड पर नगला पदम गांव के पास हुई। मारपीट में दोनों घायल हो गए। टैक्सी चालक ने जेब से 10 हजार रुपये छीने जाने का भी आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस ने इस आरोप को गलत बताया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है