कटंगी: बोपली में 29 वर्षीय युवक का कुंए में मिला शव, हादसा या आत्महत्या बना सवाल
कटंगी थाना क्षेत्र के बोपली में एक 29 वर्षीय युवक का शव खेत के एक कुंए में मिला है। पुलिस ने शनिवार की दोपहर को शव बरामद किया। शाम को शव का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसा और आत्महत्या जैसे ऐंगल जोड़कर पूरे मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी अनुसार पंकज बोपचे का शव दुर्गा प्रसाद पटले के खेत में बने कुंए से बरामद किया गया।