कटंगी: सहारा इंडिया के निवेशकों ने एसडीएम कार्यालय और सहारा कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
सहारा इंडिया में निवेश करने वाले कटंगी शहर के अर्जुननाला के निवेशकों ने शुक्रवार को कटंगी स्थित उनके कार्यालय और एसडीएम कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के जरिए निवेशकों ने राशि वापस करने की मांग रखी। सहारा कार्यालय ने निवेशकों को बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सहकारिता विभाग के माध्यम से सहारा के समस्त भुगतान किए जाएंगे।