कटंगी: सेलवा की महिलाओं ने दोबारा एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, ढोरफोडी की जमीन से अतिक्रमण हटाने की रखी मांग
जनपद पंचायत कटंगी के अधीन और तहसील मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत सेलवा की दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने शुक्रवार को पुनः एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम मधुवंत राव धुर्वे को ज्ञापन सौंपा है। महिलाओं ने ग्राम पंचायत सेलवा की ढोरफोड़ी की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग रखी है। महिलाओं ने इसके पहले 29 में और 10 जून को भी इसी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था।