कटंगी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कटंगी में रखी सरस्वती शिशु मंदिर की नीव, दानदाता ने जमीन की दान
बच्चों को देशभक्त बनाने और अज्ञानता को दूर कर मानवता की सेवा का भाव जागृत करने के मुख्य उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित विद्या भारती महाकौशल प्रांत जबलपुर के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर की एक इकाई की कटंगी में भी स्थापना होगी। इस विद्यालय के निर्माण के लिए धनेन्द्र चौधरी ने भूमि दान की है।