फिर कहते हैं सरकारी स्कूल में बच्चे नहीं आते।
ब्रेकिंग न्यूज़: हाईवे का पानी बना आफत, आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय में घुसा बारिश का पानी, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित!!
जनपद रुद्रप्रयाग के मवाणा घोलतीर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग से बहकर आ रहा बारिश का पानी बड़ी समस्या बन गया है। लगातार हाईवे का पानी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में भरने से छोटे बच्चों, शिक्षकों और कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जलभराव की स्थिति के कारण बच्चों का विद्यालय तक पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। विद्यालय परिसर में कीचड़ और पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
पूर्व प्रधान वीरेंद्र राणा ने बताया कि हाईवे से निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात का पूरा पानी सीधे आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय की ओर आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस गंभीर समस्या से कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
स्थानीय ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं जिला प्रशासन से तत्काल जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और विद्यालय का संचालन सुचारु रूप से जारी रह सके। #facebookreels #views1m #uttarakhand #rudraprayag #today #rain #kedarnath #weather #latest