अमरिया: अमरिया से मां पूर्णागिरि के लिए पालकी के साथ पदयात्रा रवाना, गूंजे जयकारे
कस्बा अमरिया से मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार रात करीब 7:30 बजे श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में पूजन-अर्चना के बाद पालकी के साथ डीजे की धुन और जयकारों के बीच पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा शिव मंदिर, भूमसेन रामलीला मैदान और नेशनल हाईवे से होते हुए मां पूर्णागिरि धाम के लिए रवाना हुई।