Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Dehradun, Dehradun | Jan 9, 2026

MORE NEWS

अल्मोड़ा: कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

अल्मोड़ा (उत्तराखंड): अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध देवस्थल मंदिर के समीप कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान धीरज गड़िया (34 वर्ष), निवासी बागेश्वर और सोनू कनवाल (29 वर्ष), निवासी दुगालखोला, अल्मोड़ा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार अपराह्न करीब 3:30 बजे छह दोस्तों का एक समूह घूमने निकला था। गर्मी से राहत पाने के लिए युवक नदी में नहाने उतरे, लेकिन गहराई और तेज बहाव का सही अंदाजा न होने के कारण हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक दोस्त को डूबता देख दूसरे ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तैरना न आने के कारण दोनों ही भंवर में फंस गए और पानी में समा गए।

हादसे की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और स्वयं भी बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पर पहुंची सोमेश्वर पुलिस और SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला। युवकों को तत्काल बेस अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की वैधानिक जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

अल्मोड़ा: कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर अल्मोड़ा (उत्तराखंड): अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध देवस्थल मंदिर के समीप कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान धीरज गड़िया (34 वर्ष), निवासी बागेश्वर और सोनू कनवाल (29 वर्ष), निवासी दुगालखोला, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार अपराह्न करीब 3:30 बजे छह दोस्तों का एक समूह घूमने निकला था। गर्मी से राहत पाने के लिए युवक नदी में नहाने उतरे, लेकिन गहराई और तेज बहाव का सही अंदाजा न होने के कारण हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक दोस्त को डूबता देख दूसरे ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तैरना न आने के कारण दोनों ही भंवर में फंस गए और पानी में समा गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और स्वयं भी बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पर पहुंची सोमेश्वर पुलिस और SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला। युवकों को तत्काल बेस अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की वैधानिक जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

Dehradun, Dehradun | Jun 24, 2026

रुद्रपुर: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, कार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): जनपद मुख्यालय रुद्रपुर के गावा चौक पर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 

जानकारी के अनुसार, कार सवार युवक को निशाना बनाते हुए हमलावरों ने दो राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि गोलियां कार के शीशों पर लगीं, जिससे युवक बाल-बाल बच गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया है। वर्तमान में पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

रुद्रपुर: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, कार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): जनपद मुख्यालय रुद्रपुर के गावा चौक पर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कार सवार युवक को निशाना बनाते हुए हमलावरों ने दो राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि गोलियां कार के शीशों पर लगीं, जिससे युवक बाल-बाल बच गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया है। वर्तमान में पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Dehradun, Dehradun | Jun 24, 2026

क्या आप जानते हैं, गढ़वाली चौहान थे श्री हेमकुंड साहिब के पहले ग्रंथी?

विश्व प्रसिद्ध श्री हेमकुंड साहिब के प्रथम ग्रंथी के रूप में भाई नंदा सिंह चौहान का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। वे चमोली जिले की पुलना-भ्यूंडार घाटी से जुड़े थे और हेमकुंड साहिब की खोज, स्थापना एवं प्रारंभिक सेवा कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

जब संत सोहन सिंह जी ने गुरु गोबिंद सिंह जी की तपस्थली हेमकुंड साहिब की खोज का अभियान शुरू किया, तब स्थानीय लोगों ने भी इस पवित्र कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्ष 1935-36 में गुरुद्वारे के प्रारंभिक निर्माण और वहां गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश की व्यवस्था में भाई नंदा सिंह चौहान अग्रणी सहयोगियों में शामिल रहे। 

दुर्गम हिमालयी परिस्थितियों, बर्फबारी और कठिन यात्रा मार्ग के बावजूद उन्होंने वर्षों तक निस्वार्थ भाव से सेवा की। हेमकुंड साहिब के इतिहास में उनका नाम श्रद्धा, समर्पण और सेवा के प्रतीक के रूप में दर्ज है। देवभूमि उत्तराखंड की यह विरासत बताती है कि हेमकुंड साहिब की स्थापना और पहचान में स्थानीय लोगों का योगदान भी उतना ही महत्वपूर्ण रहा है।

#HemkundSahib #BhaiNandaSingh #PulnaBhyundar #Chamoli #Uttarakhand #SikhHistory #Devbhoomi #HemkundYatra #PahadSamachar

क्या आप जानते हैं, गढ़वाली चौहान थे श्री हेमकुंड साहिब के पहले ग्रंथी? विश्व प्रसिद्ध श्री हेमकुंड साहिब के प्रथम ग्रंथी के रूप में भाई नंदा सिंह चौहान का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। वे चमोली जिले की पुलना-भ्यूंडार घाटी से जुड़े थे और हेमकुंड साहिब की खोज, स्थापना एवं प्रारंभिक सेवा कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। जब संत सोहन सिंह जी ने गुरु गोबिंद सिंह जी की तपस्थली हेमकुंड साहिब की खोज का अभियान शुरू किया, तब स्थानीय लोगों ने भी इस पवित्र कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्ष 1935-36 में गुरुद्वारे के प्रारंभिक निर्माण और वहां गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश की व्यवस्था में भाई नंदा सिंह चौहान अग्रणी सहयोगियों में शामिल रहे। दुर्गम हिमालयी परिस्थितियों, बर्फबारी और कठिन यात्रा मार्ग के बावजूद उन्होंने वर्षों तक निस्वार्थ भाव से सेवा की। हेमकुंड साहिब के इतिहास में उनका नाम श्रद्धा, समर्पण और सेवा के प्रतीक के रूप में दर्ज है। देवभूमि उत्तराखंड की यह विरासत बताती है कि हेमकुंड साहिब की स्थापना और पहचान में स्थानीय लोगों का योगदान भी उतना ही महत्वपूर्ण रहा है। #HemkundSahib #BhaiNandaSingh #PulnaBhyundar #Chamoli #Uttarakhand #SikhHistory #Devbhoomi #HemkundYatra #PahadSamachar

Dehradun, Dehradun | Jun 24, 2026

बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। - Dehradun News