ऊंचाहार: ऊँचाहार तहसील में तहसीलदार ने समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं, 15 में से 3 शिकायतों का निस्तारण किया
शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के चलते सोमवार को तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस दौरान एसडीएम की गैर मौजूदगी में तहसीलदार आकांक्षा दीक्षित ने फरियादियों की समस्या सुनी, और उसके निस्तारण के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया, समाधान दिवस में कुल 15 शिकायती पत्र आये, जिसमें तीन शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।इस मौके पर बीडीओ सुनील सिंह रहे।