हज़ारीबाग: स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित होगा फूड फेस्टिवल: उपायुक्त
आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को प्रभावी और रचनात्मक तरीके से संपन्न कराने तथा लोगों में मतदान के प्रति उत्साहवर्धन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार सहायक समाहर्ता सुलोचना मीणा की अध्यक्षता में 20 मार्च को स्वीप कार्ययोजना के तहत् जिला स्तर पर फूड फेस्टिवल आयोजित करने पर चर्चा की गई।