हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस ने प्रिंस खान गैंग के सक्रिय अपराधी पर कसा शिकंजा, जंगल में वारदात की साजिश नाकाम
हजारीबाग में अपराधियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बड़कागांव थाना क्षेत्र के कोयलांग बाकपंजा जंगल में आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे प्रिंस खान गैंग के एक सक्रिय अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से देशी पिस्तौल, छह जिंदा कारतूस, गैंग से जुड़ा पर्चा और मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी