*उन्नाव: बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के तातियापुर गांव से खेत का बहाना कर निकला युवक लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल*
*उन्नाव।* बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के तातियापुर गांव से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। खेत से चारा लाने की बात कहकर घर से निकला युवक 20 अगस्त 2026 की सुबह से वापस नहीं लौटा है। परिजनों ने बांगरमऊ कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
_"खेत चारा लेने जा रहा हूं" कहकर निकला था_
तातियापुर गांव निवासी सर्वेश ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उनके साले तेजपाल पुत्र राकेश निवासी तातियापुर 20 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8:00 बजे घर से निकला था। घर से निकलते समय तेजपाल ने बताया था कि वह खेत से चारा लेने जा रहा है।
लेकिन सुबह से अब तक तेजपाल घर वापस नहीं आया है। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
_परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल_
तेजपाल के लापता होने से परिवार में कोहर