कुलपहाड़: मंगरौल कला में नशे में बेटे ने पिता पर किया हमला, ईंट मारकर किया घायल
मगरौल कला गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां नशे में धुत बेटे ने अपने ही पिता पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मगरौल कला निवासी 64 वर्षीय बीरबल पुत्र दीनदयाल को उनके पुत्र रामपाल ने नशे की हालत में ईंट से सिर पर वार कर घायल कर दिया।घटना के बाद घायल बीरबल की पत्नी मानकुंवर ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।