होशंगाबाद नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर ने साक्षरता कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में उल्लास साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और अक्षर साथियों को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला ईपीईएस आमूपुरा के दिव्यांग शिक्षक श्री प्रेम सिंह सोनगरा को साक्षरता अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान किया गया।