मुरैना नगर: शेखपुर के पास पूर्व मंत्री की गाड़ी में बस ने मारी टक्कर, पूर्व मंत्री सहित दो घायल; दिल्ली रेफर
कैलारस में शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस मुरैना के लिए पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया सहित चार लोग वापस मुरैना की तरफ स्कॉर्पियो गाड़ी में आ रहे थे ,तभी बस चालक ने रॉन्ग साइड से आकर स्कॉर्पियो गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे पूर्व मंत्री और उनका पीएसओ दोनों घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल से डॉक्टर ने पूर्व मंत्री को उपचार के बाद दिल्ली रेफर किया है।