जांजगीर: मुख्यमंत्री के शिवरीनारायण दौरे से पहले सियासी बवाल, कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों की हाउस अरेस्टिंग से गरमाई स्थिति
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शिवरीनारायण दौरे से पहले कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को हाउस अरेस्ट किए जाने पर जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप ने इसे अनुचित बताया। मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक ने जिला पंचायत सदस्यों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर अपनी बात रखी। 16वें वित्त आयोग की राशि के वितरण में कथित भेदभाव को लेकर विरोध की तैयारी के बीच हुई।