एक युवक बाहर निकला, दूसरा आग में फंस गया
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुकान पर दो युवक काम करते थे। आग लगने के दौरान एक युवक किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा, जबकि लेखराज दुकान के अंदर ही फंस गया। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि अंदर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
24 घंटे खुली रहती थी दुकान
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि मधु डेयरी नाम से संचालित चाय की दुकान 24 घंटे खुली रहती थी। घटना के बाद दुकान मालिक विनोद अग्रवाल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने उससे हादसे के संबंध में पूछताछ की है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और गैस सिलेंडर से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
Ladpura, Kota | Nov 14, 2026