उदयपुर जिले के आदिवासी बहुल कोटड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मालवा का चौरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत धोलादेव जाने वाले सड़क मार्ग पर नदी के ऊपर बनी रपट पुलिया तेज बहाव में बह गई, जिससे कई गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है।
ग्रामीणों के अनुसार यह पुलिया करीब छह वर्ष पहले बनाई गई थी। पिछले वर्ष बारिश में इसका बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण इस बार पहली ही तेज बारिश में पुलिया पूरी तरह बह गई।