कोंडागांव: मड़ानार के गतका खिलाड़ी करेंगे बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व, 39 गतका खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
छत्तीसगढ़ की 24वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मड़ानार के गतका खिलाड़ी बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। 5 अगस्त को मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव विकासनगर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता में मड़ानार के 39खिलाड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ये खिलाड़ी 22 से 25 अगस्त को सरगुजा में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।