कोंडागांव: छत्तीसगढ़ में नई शिक्षा नीति के तहत गुंडाधुर महाविद्यालय कोंडागांव में दीक्षारंभ समारोह का हुआ आयोजन
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 5 अगस्त को दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया और उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों से अवगत कराया गया। आयोजित समारोह में नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।