कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद
कौशाम्बी। थाना कौशाम्बी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त 2026 को उरई असरफपुर गांव निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी अमृत लाल ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि गांव के ही सुभाष चंद्र लोधी ने पुरानी बात को लेकर उनके और उनके पति के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की।
विरोध करने पर आरोपित ने उनके पति के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
तहरीर के आधार पर थाना कौशाम्बी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुभाष चंद्र लोधी पुत्र स्वर्गीय राम विशाल लोधी निवासी ग्राम उरई असरफपुर को उरई असरफपुर तालाब के पास से गिरफ्तार कर