हांसी: हांसी में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एक देशी कट्टा बरामद, आरोपी 1 दिन के पुलिस रिमांड पर
Hansi, Hissar | May 7, 2025 हांसी पुलिस ने अवैध हथियार सहित गगन उर्फ गगू निवासी चार कुतूब गेट हाँसी को गिरफ्तार किया गया है।बुधवार को शाम 7 बजे पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआई स्टाफ हांसी पुलिस को गश्त पडताल दौरान गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर व्यक्ति को हिरासत में लेकर व्यक्ति की चैकिंग की तो व्यक्ति के कब्जे से एक अवैध हथियार देसी कट्टा बरामद हुआ।