हांसी: हांसी में दो बाइक की टक्कर, पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर, बीमार साले का हालचाल पूछने जा रहे थे
Hansi, Hissar | Apr 29, 2025 हिसार जिले के हांसी में मंगलवार दोपहर को दो बाइकों की टक्कर हो गई।जिसमें एक बाइक पर सवार पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए।मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घायलों में भिवानी के गांव जाटू लुहारी के लगभग 55 वर्षीय राजकुमार, राजकुमार की धर्मपत्नी बाला, राजकुमार की लड़की ललिता,राजकुमार के दोहते प्रतीक, अमन घायल हो गए