हांसी: हांसी में बारिश के कारण रोडवेज बस और पिकअप में टक्कर, एक बुजुर्ग की मौत, एक घायल
Hansi, Hissar | May 2, 2025 हिसार जिले के हांसी में आज तेज बारिश के कारण रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर हो गई, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि एक साथी घायल है। मृतक बुजुर्ग की पहचान भैणी जाटान के रहने वाले 75 वर्षीय रामधारी के तौर पर हुई है। हादसा हांसी के नजदीक उस समय हुआ जब हरियाणा रोडवेज की बस दिल्ली से हिसार आ रही थी।