हुज़ूर: हुजूर तहसील में अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, ₹8 करोड़ की जमीन से हटाया गया कब्जा
Huzur, Bhopal | Jan 24, 2026 भोपाल के हुजूर तहसील क्षेत्र में शनिवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। इटखेड़ी क्षेत्र की चार अवैध कॉलोनियों में जेसीबी की मदद से गेट-शेड तोड़े गए और सड़कों को उखाड़ दिया गया। एक स्थान से अतिक्रमण भी हटाया गया|