जींद: एशियाई खेलों के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम में 77 सदस्य, तमन्ना भी शामिल
20वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने 77 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नगोया में होने वाले इस आयोजन में 34 पुरुष और 43 महिला एथलीट हिस्सा लेंगे। जींद की तमन्ना भी 4x100 मीटर और मिक्स्ड रिले में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।