शिमला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब और हरियाणा से अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क के 3 मुख्य किंगपिन गिरफ्तार किए हैं। डिजिटल साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के आधार पर पुलिस ने पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक 63 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार किए जा चुके हैं और 48 बड़े नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त किए गए हैं।नशे के खिलाफ शिमला पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी है। (STAR TODAY NEWS)