Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

पेपर छूटते ही सरकारी स्कूल के बाहर बच्चों के बीच गैंगवार...! #greenwarriors #greenwarrior #tiger

Damoh, Damoh | Mar 7, 2026

MORE NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जिला चिकित्सालय दमोह में जागरूकता एवं परामर्श सत्र आयोजित
==
अनन्य स्तनपान एवं कंगारू मदर केयर से नवजात को मिले स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत
==
जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करें, पहले छह माह तक  केवल माँ का दूध ही दें- स्वास्थ्य विशेषज्ञ

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जिला चिकित्सालय दमोह में जागरूकता एवं परामर्श सत्र आयोजित == अनन्य स्तनपान एवं कंगारू मदर केयर से नवजात को मिले स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत == जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करें, पहले छह माह तक केवल माँ का दूध ही दें- स्वास्थ्य विशेषज्ञ

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

व्ही.एच.एस.एन.डी. सत्रों का किया निरीक्षण
===

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य रक्षा से जुडे ’ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस’ सत्रों और दस्तक अभियान का अवलोकन किया। अवलोकन दौरान तैयार हितग्राही सूची अनुसार लाभार्थी हितग्राहियों का मिलान किया। टीकाकृत बच्चों की जन्म तिथी के आधार पर कौनसा टीका किस समय लगाया गया देखा। पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कब किया गया, यह भी अवलोकन किया। 

उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हिण्डोरिया के अंतर्गत आने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर उमरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान ग्राम उमरी में दस्तक अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष के कितने बच्चों को लाभांवित किया गया। साथ ही सेवाप्रदाताओं द्वारा डीएसएस पोर्टल पर की गई प्रविष्टि जानकारी ली गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पिपरिया चम्पत और किशुनगंज के निरीक्षण दौरान हितग्राहियों को दी गई सेवाओं के बारे में जानकारी ली एवं एमसीपी कार्ड में की गई जांचों की प्रविष्टि का अवलोकन किया। ड्यू लिस्ट अनुसार कितने हितग्राही को लाभान्वित किया गया है यह देखा। यू-विन पोर्टल पर लाभान्वित हितग्राहियों की प्रविष्टि सत्र उपरांत ही किये जाने के निर्देश सेवाप्रदाताओं को दिये।

व्ही.एच.एस.एन.डी. सत्रों का किया निरीक्षण === मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य रक्षा से जुडे ’ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस’ सत्रों और दस्तक अभियान का अवलोकन किया। अवलोकन दौरान तैयार हितग्राही सूची अनुसार लाभार्थी हितग्राहियों का मिलान किया। टीकाकृत बच्चों की जन्म तिथी के आधार पर कौनसा टीका किस समय लगाया गया देखा। पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कब किया गया, यह भी अवलोकन किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हिण्डोरिया के अंतर्गत आने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर उमरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान ग्राम उमरी में दस्तक अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष के कितने बच्चों को लाभांवित किया गया। साथ ही सेवाप्रदाताओं द्वारा डीएसएस पोर्टल पर की गई प्रविष्टि जानकारी ली गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पिपरिया चम्पत और किशुनगंज के निरीक्षण दौरान हितग्राहियों को दी गई सेवाओं के बारे में जानकारी ली एवं एमसीपी कार्ड में की गई जांचों की प्रविष्टि का अवलोकन किया। ड्यू लिस्ट अनुसार कितने हितग्राही को लाभान्वित किया गया है यह देखा। यू-विन पोर्टल पर लाभान्वित हितग्राहियों की प्रविष्टि सत्र उपरांत ही किये जाने के निर्देश सेवाप्रदाताओं को दिये।

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

खाद वितरण, मूंग खरीदी और कानून व्यवस्था पर एसडीएम रखें विशेष नजर- कलेक्टर श्री यादव
==
राजस्व कार्यों में सुधार से दमोह का राजस्व विभाग पहली बार CM हेल्पलाइन में'A' ग्रेड में, हर मंगलवार तहसील स्तर पर होगी जनसुनवाई
==
राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर सख्त,
==
जनसुनवाई में घटे राजस्व प्रकरण, अधिकारियों की मेहनत से आमजन को मिला लाभ
==
राजस्व अधिकारियो की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न
==

            कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर कार्यों की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने कहा पूर्व की तुलना में राजस्व प्रकरणों के निराकरण और आदेशों की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अधिकारियों की मेहनत का परिणाम यह है कि इस बार जिला जनसुनवाई में राजस्व संबंधी शिकायतों की संख्या में कमी आई है, जिससे स्पष्ट है कि लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान हो रहा है। बैठक में एडीशनल कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी खासतौर पर मौजूद रहे।

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा जिले का राजस्व विभाग पहली बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में 'A' ग्रेड प्राप्त करने में सफल हुआ है, जो अधिकारियों के बेहतर कार्य और जवाबदेही का परिणाम है। उन्होंने इसे जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए सभी अधिकारियों को इसी प्रकार कार्य करने के निर्देश दिए।

            बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक मंगलवार को सभी तहसीलों में नियमित जनसुनवाई आयोजित की जाए, ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा सीमांकन के प्रकरणों में रोवर मशीन का उपयोग कर त्रुटिरहित कार्यवाही की जाए, जिससे भविष्य में विवाद की स्थिति न बने।

            कलेक्टर ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सतत निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को खाद वितरण व्यवस्था, मूंग खरीदी की निगरानी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा, ताकि किसानों और आम नागरिकों के कार्य बिना किसी बाधा के समय पर पूरे हो सकें।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 का विस्तृत भ्रमण कार्यक्रम

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों के भ्रमण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अभियान के तहत प्रत्येक निर्धारित तिथि पर संबंधित क्षेत्र में अधिकारियों द्वारा निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा, जनसंवाद तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण की कार्रवाई की जाएगी।

            जारी कार्यक्रम के अनुसार 7 अगस्त को जनपद पंचायत जबेरा, 14 अगस्त को जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा एवं नगर परिषद तेंदूखेड़ा, 21 अगस्त को जनपद पंचायत पथरिया एवं नगर परिषद पथरिया, 11 सितंबर को जनपद पंचायत बटियागढ़, 18 सितंबर को जनपद पंचायत दमोह तथा 25 सितंबर को जनपद पंचायत पटेरा एवं नगर परिषद पटेरा में भ्रमण प्रस्तावित है।

            इसी क्रम में 9 अक्टूबर को जनपद पंचायत हटा एवं नगर परिषद हटा, 16 अक्टूबर को नगर पालिका दमोह, 23 अक्टूबर को नगर परिषद हिंडोरिया तथा 30 अक्टूबर को जनपद पंचायत जबेरा का भ्रमण किया जाएगा। नवंबर माह में 6 नवंबर को जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा, 13 नवंबर को जनपद पंचायत पथरिया, 20 नवंबर को जनपद पंचायत बटियागढ़ तथा 27 नवंबर को जनपद पंचायत दमोह का भ्रमण निर्धारित किया गया है।

            दिसंबर माह में 4 दिसंबर को जनपद पंचायत पटेरा, 11 दिसंबर को जनपद पंचायत हटा तथा 18 दिसंबर को नगर पालिका दमोह में अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के अंतिम चरण में 1 जनवरी 2027 को नगर परिषद हिंडोरिया तथा 8 जनवरी 2027 को जनपद पंचायत दमोह एवं नगर पालिका दमोह में भ्रमण प्रस्तावित है।

खाद वितरण, मूंग खरीदी और कानून व्यवस्था पर एसडीएम रखें विशेष नजर- कलेक्टर श्री यादव == राजस्व कार्यों में सुधार से दमोह का राजस्व विभाग पहली बार CM हेल्पलाइन में'A' ग्रेड में, हर मंगलवार तहसील स्तर पर होगी जनसुनवाई == राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर सख्त, == जनसुनवाई में घटे राजस्व प्रकरण, अधिकारियों की मेहनत से आमजन को मिला लाभ == राजस्व अधिकारियो की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न == कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर कार्यों की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने कहा पूर्व की तुलना में राजस्व प्रकरणों के निराकरण और आदेशों की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अधिकारियों की मेहनत का परिणाम यह है कि इस बार जिला जनसुनवाई में राजस्व संबंधी शिकायतों की संख्या में कमी आई है, जिससे स्पष्ट है कि लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान हो रहा है। बैठक में एडीशनल कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी खासतौर पर मौजूद रहे। कलेक्टर श्री यादव ने कहा जिले का राजस्व विभाग पहली बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में 'A' ग्रेड प्राप्त करने में सफल हुआ है, जो अधिकारियों के बेहतर कार्य और जवाबदेही का परिणाम है। उन्होंने इसे जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए सभी अधिकारियों को इसी प्रकार कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक मंगलवार को सभी तहसीलों में नियमित जनसुनवाई आयोजित की जाए, ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा सीमांकन के प्रकरणों में रोवर मशीन का उपयोग कर त्रुटिरहित कार्यवाही की जाए, जिससे भविष्य में विवाद की स्थिति न बने। कलेक्टर ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सतत निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को खाद वितरण व्यवस्था, मूंग खरीदी की निगरानी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा, ताकि किसानों और आम नागरिकों के कार्य बिना किसी बाधा के समय पर पूरे हो सकें। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 का विस्तृत भ्रमण कार्यक्रम कलेक्टर श्री यादव ने कहा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों के भ्रमण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अभियान के तहत प्रत्येक निर्धारित तिथि पर संबंधित क्षेत्र में अधिकारियों द्वारा निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा, जनसंवाद तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण की कार्रवाई की जाएगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार 7 अगस्त को जनपद पंचायत जबेरा, 14 अगस्त को जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा एवं नगर परिषद तेंदूखेड़ा, 21 अगस्त को जनपद पंचायत पथरिया एवं नगर परिषद पथरिया, 11 सितंबर को जनपद पंचायत बटियागढ़, 18 सितंबर को जनपद पंचायत दमोह तथा 25 सितंबर को जनपद पंचायत पटेरा एवं नगर परिषद पटेरा में भ्रमण प्रस्तावित है। इसी क्रम में 9 अक्टूबर को जनपद पंचायत हटा एवं नगर परिषद हटा, 16 अक्टूबर को नगर पालिका दमोह, 23 अक्टूबर को नगर परिषद हिंडोरिया तथा 30 अक्टूबर को जनपद पंचायत जबेरा का भ्रमण किया जाएगा। नवंबर माह में 6 नवंबर को जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा, 13 नवंबर को जनपद पंचायत पथरिया, 20 नवंबर को जनपद पंचायत बटियागढ़ तथा 27 नवंबर को जनपद पंचायत दमोह का भ्रमण निर्धारित किया गया है। दिसंबर माह में 4 दिसंबर को जनपद पंचायत पटेरा, 11 दिसंबर को जनपद पंचायत हटा तथा 18 दिसंबर को नगर पालिका दमोह में अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के अंतिम चरण में 1 जनवरी 2027 को नगर परिषद हिंडोरिया तथा 8 जनवरी 2027 को जनपद पंचायत दमोह एवं नगर पालिका दमोह में भ्रमण प्रस्तावित है।

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

स्वास्थ्य सेवाओं में दमोह की बड़ी छलांग
==
नियमित मॉनिटरिंग और फील्ड भ्रमण से स्वास्थ्य विभाग की रैंकिंग 51वें से 28वें स्थान पर पहुंची- कलेक्टर श्री यादव
==
गर्भवती महिलाओं के पंजीयन से टीबी स्क्रीनिंग तक उल्लेखनीय सुधार
====

            जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की सतत समीक्षा और फील्ड स्तर पर अधिकारियों एवं स्वास्थ्य अमले की सक्रिय मॉनिटरिंग का सकारात्मक असर दिखाई देने लगा है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि जिला स्वास्थ्य समिति की नियमित बिंदुवार समीक्षा और क्षेत्रीय भ्रमण के कारण स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।

            उन्होंने कहा गर्भवती महिलाओं के पंजीयन का प्रतिशत अप्रैल माह के 65 प्रतिशत से बढ़कर 81 प्रतिशत हो गया है। वहीं गर्भवती महिलाओं के समुचित प्रबंधन में 75 प्रतिशत से बढ़कर 92 प्रतिशत तक प्रगति हुई है। उच्च रक्तचाप से पीड़ित गर्भवती महिलाओं की देखभाल का प्रतिशत 77 से बढ़कर 95 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा टीकाकरण कवरेज 79 प्रतिशत से बढ़कर 88 प्रतिशत हो गया है। वहीं टीबी स्क्रीनिंग 52 प्रतिशत से बढ़कर 61 प्रतिशत तक पहुंची है। टीबी मरीजों के एक्स-रे परीक्षण में 44 प्रतिशत से बढ़कर 92 प्रतिशत की उपलब्धि दर्ज की गई है, जबकि टीबी मरीजों के संपर्कों की जांच एवं टीपीटी कवरेज 31 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया है।

            कलेक्टर ने कहा पहले प्रदेश स्तर पर जिले की रैंकिंग 51वें स्थान पर थी, जो अब सुधरकर 28वें स्थान पर पहुंच गई है। कुछ स्वास्थ्य संकेतकों में जिला 18वें स्थान तक भी पहुंच चुका है। उन्होंने कहा यह सुधार लगातार समीक्षा, प्रभावी मॉनिटरिंग और फील्ड स्तर पर की गई कार्रवाई का परिणाम है।

            उन्होंने आमजन से शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण को लेकर पहले जो भ्रांतियां थीं, उन्हें दूर करने के लिए लगातार जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं द्वारा डेटा अपलोड, फील्ड कार्य एवं अन्य व्यवस्थाओं में आने वाली कमियों को दूर किया जा रहा है। जहां ऑपरेटर, कंप्यूटर, दवाओं अथवा अन्य संसाधनों की कमी है, वहां तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंच सके।

स्वास्थ्य सेवाओं में दमोह की बड़ी छलांग == नियमित मॉनिटरिंग और फील्ड भ्रमण से स्वास्थ्य विभाग की रैंकिंग 51वें से 28वें स्थान पर पहुंची- कलेक्टर श्री यादव == गर्भवती महिलाओं के पंजीयन से टीबी स्क्रीनिंग तक उल्लेखनीय सुधार ==== जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की सतत समीक्षा और फील्ड स्तर पर अधिकारियों एवं स्वास्थ्य अमले की सक्रिय मॉनिटरिंग का सकारात्मक असर दिखाई देने लगा है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि जिला स्वास्थ्य समिति की नियमित बिंदुवार समीक्षा और क्षेत्रीय भ्रमण के कारण स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा गर्भवती महिलाओं के पंजीयन का प्रतिशत अप्रैल माह के 65 प्रतिशत से बढ़कर 81 प्रतिशत हो गया है। वहीं गर्भवती महिलाओं के समुचित प्रबंधन में 75 प्रतिशत से बढ़कर 92 प्रतिशत तक प्रगति हुई है। उच्च रक्तचाप से पीड़ित गर्भवती महिलाओं की देखभाल का प्रतिशत 77 से बढ़कर 95 प्रतिशत तक पहुंच गया है। कलेक्टर श्री यादव ने कहा टीकाकरण कवरेज 79 प्रतिशत से बढ़कर 88 प्रतिशत हो गया है। वहीं टीबी स्क्रीनिंग 52 प्रतिशत से बढ़कर 61 प्रतिशत तक पहुंची है। टीबी मरीजों के एक्स-रे परीक्षण में 44 प्रतिशत से बढ़कर 92 प्रतिशत की उपलब्धि दर्ज की गई है, जबकि टीबी मरीजों के संपर्कों की जांच एवं टीपीटी कवरेज 31 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया है। कलेक्टर ने कहा पहले प्रदेश स्तर पर जिले की रैंकिंग 51वें स्थान पर थी, जो अब सुधरकर 28वें स्थान पर पहुंच गई है। कुछ स्वास्थ्य संकेतकों में जिला 18वें स्थान तक भी पहुंच चुका है। उन्होंने कहा यह सुधार लगातार समीक्षा, प्रभावी मॉनिटरिंग और फील्ड स्तर पर की गई कार्रवाई का परिणाम है। उन्होंने आमजन से शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण को लेकर पहले जो भ्रांतियां थीं, उन्हें दूर करने के लिए लगातार जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं द्वारा डेटा अपलोड, फील्ड कार्य एवं अन्य व्यवस्थाओं में आने वाली कमियों को दूर किया जा रहा है। जहां ऑपरेटर, कंप्यूटर, दवाओं अथवा अन्य संसाधनों की कमी है, वहां तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंच सके।

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 'शिक्षकों के साथ संवाद'

#Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 'शिक्षकों के साथ संवाद' #Bhopal

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

पेपर छूटते ही सरकारी स्कूल के बाहर बच्चों के बीच गैंगवार...! #greenwarriors #greenwarrior #tiger - Damoh News