राजाखेड़ा: राजाखेड़ा में दो दिवसीय निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का समापन, विधायक रोहित बोहरा ने दिव्यांगों को बांटे उपकरण
राजाखेड़ा में दो दिवसीय निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का हुआ समापन, विधायक रोहित बोहरा ने दिव्यांगों को बांटे उपकरण धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे की जैन धर्मशाला में चल रहे दो दिवसीय निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आज शुक्रवार को समापन हो गया।राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा और धौलपुर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने दिव्यांगों को उपकरणों का वितरण किया।