धनौरा: गजरौला में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक, 25 दिन में 1200 लोगों पर किया हमला
गजरौला। क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि घरों के बाहर खेल रहे बच्चों से लेकर सड़क पर साइकिल चलाने वाले बच्चों तक पर हमले किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे लोगों से भी कुत्ते और बंदर सामान छीन लेते हैं।