बखरी: बखरी में प्रस्तावित सिविल कोर्ट भूमि का ज़िला जज ने किया निरीक्षण
बखरी सिविल कोर्ट के प्रस्तावित भूमि का बुधवार को जिला जज ऋषिकांत के द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव एसडीपीओ कुंदन कुमार एडीएम ब्रज किशोर चौधरी बखरी जेएम फर्स्ट क्लास आदित्य आनंद,सीओ राकेश कुमार चौधरी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।