मोतिहारी: चन्दमारी में बैंक अधिकारी के बंद घर से आभूषण समेत ₹2 लाख की कीमत की संपत्ति हुई चोरी
मोतिहारी के चन्दमारी मोहल्ला में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की सम्पत्ति गायब कर दी। इस बार चोरों ने बैंक अधिकारी के घर को निशाना बनाया। चन्दमारी वार्ड नंबर 24 के रहने वाले बैंक अधिकारी रजनीश पाण्डेय के घर का ताला तोड़कर चोरों ने आभूषण सहित करीब दो लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली।