कर्वी: ADM ने महाकुंभ मेला के मद्देनज़र होल्डिंग एरिया, मऊ महामती प्राणनाथ महाविद्यालय सहित अन्य जगहों का किया निरीक्षण
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम ने महाकुंभ मेला प्रयागराज 2025 को देखते हुए होल्डिंग एरिया महामती प्राणनाथ महाविद्यालय मऊ, यूपी सीडा कलचिहा, शुभ ढाबा, सौम्या ढाबा के पास स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मऊ को निर्देशित किया कि होल्डिंग एरिया में समतलीय करण कराकर बैनर व होल्डिंग भी लगवाए।