कर्वी: कर्वी खोह निवासी व्यक्ति ने वर्तमान ग्राम प्रधान पति और उसके पुत्रों पर जमीन में जबरन कब्जा करने का लगाया आरोप
कर्वी के खोह निवासी व्यक्ति ने वर्तमान ग्राम प्रधान पति और उसके पुत्रों पर उनकी जमीन में जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। और रविवार की दोपहर 2:00 उपजिलाअधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। पीड़ित ने बताया कि इसके पहले भी उनके द्वारा मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने रविवार को फिर से एसडीएम को मामले का ज्ञापन सौंपा है।