कर्वी: भरतकूप के रौली कल्याणपुर में खेत में पानी लगाते समय किसान की ठंड लगने से हुई मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
भरतकूप के रौली कल्याणपुर में जीते रविवार की रात्रि 8:00 बजे ठंड लगने से 40 वर्षीय किसान इंदू प्रसाद पुत्र रंजीत की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि इंदू प्रसाद खेत में पानी लगाए हुए थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का सोमवार की दोपहर 2:30 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।