कर्वी: रैपुरा भौंरी एन एच में रोड क्रॉस कर रहे 80 वर्षीय वृद्ध को ट्रक ने रौंदा, वृद्ध की मौत, पुलिस ने कराया शव का पीएम
रैपुरा के भौंरी में राष्ट्रीय राजमार्ग में सोमवार की सुबह 4:30 बजे रोड क्रॉस कर रहे 80 वर्षीय वृद्ध को ट्रक ने रौंद दिया जिससे वृद्ध की मौत हो गई। मृतक श्यामलाल पाल के परिजनों ने बताया कि श्यामलाल रोड क्रॉस कर अपने खेत जा रहे थे, तभी कोहरे के कारण उन्हें ट्रक ने रौंद दिया। वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का सोमवार की दोपहर 1बजे पीएम कराया है।