कर्वी: चित्रकूट रामघाट कस्बे में अज्ञात कारणों से 36 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
चित्रकूट के रामघाट कस्बे में रविवार की रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते 36 वर्षीया महिला लक्ष्मी पत्नी विष्णु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका अपने 6 और 8 वर्षीय बेटी के साथ परिवार से अलग रामघाट में रह रही थी,और रात में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का रविवार की दोपहर 2 बजे जिला मुख्यालय में पीएम कराया है।