कर्वी: AdM ने मऊ कलचिहा में संचालित गौशाला का किया औचक निरीक्षण
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्वउमेश चंद्र निगम ने आज कलचिहा में संचालित गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि 240 गौशालाओं के लिए एक सेड छोटा पड़ रहा है एक सेट की और जरूरत है इसके लिए उप जिलाधिकारी मऊ से जमीन चिन्हित कराए।