सिसई: सिसई थाना पुलिस ने रांची पुंदाग निवासी व्यक्ति को एक महिला की फोटो वायरल करने के आरोप में किया गिरफ्तार
Sisai, Gumla | Mar 5, 2025 सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बुधवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि समसुल नगर पुंदाग रांची निवासी 39 वर्षीय अब्दुल गफ्फार उर्फ बबलू अंसारी पिता इकबाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया गया।उन्होंने बताया कि उसके ऊपर सिसई थाना क्षेत्र की एक महिला का वीडियो कॉल के माध्यम से फोटो खींचकर वायरल करने के मामले में कांड दर्ज था।