सिसई: नेशनल हाईवे पर टाटा मोटर्स के पास कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक की हुई मौत
Sisai, Gumla | Mar 4, 2025 सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार रात जानकारी देते हुए बताया कि गुमला रांची नेशनल हाईवे में टाटा मोटर के पास एक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें एक ईको कार और एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।इस घटना में मोटरसाइकिल सवार बिशनपुर भीतर सेरका निवासी कुशल तुरी पिता खेमराज तुरी गिरकर घायल हो गया।जिसे सिसई के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।