बक्सर: जीएनएम कॉलेज में एड्स पर कार्यशाला, छात्राओं को बीमारी और इलाज की जानकारी दी गई
Buxar, Buxar | Dec 1, 2024 पुराने सदर अस्पताल परिसर स्थित जीएनएम कॉलेज मे विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन रविवार को किया गया. इस साल का थीम मेरा स्वास्थ मेरा अधिकार है. इस कार्यशाला मे परामर्शी सह प्रभारी जिला ICTC पर्यवेक्षक शिव कृपाल दास द्वारा सबका स्वागत किया गया एवं एचआईवी के बारे में बताया गया. इसके पश्चात डॉ आरके गुप्ता द्वारा लिंक ART के बारे मे जानकारी दी गई