रेवाड़ी: रेवाड़ी में बाइक छीनने और मारपीट के तीन दोषियों को 10-10 साल की सजा, कोर्ट ने कहा- सख्त संदेश देना ज़रूरी
Rewari, Rewari | Nov 29, 2025 रेवाड़ी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ कुमार की अदालत ने झज्जर ब्रिज पर बाइक छीनने और मारपीट के मामले में दोषी करार दिए गए रामपुरा निवासी तीन युवकों चंदन, दीपांशु और गौरव को 10-10 वर्ष की कठोर कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।