Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

लकड़ी के गोदाम में लगी आग#फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची मौके पर

Rewari, Rewari | Jul 26, 2026

MORE NEWS

नशा मुक्त रेवाड़ी अभियान के अंतर्गत रेवाड़ी पुलिस का नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान निरंतर जारी।

 रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।

-नशा मुक्त टीम ने आरडीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव हालुहेडा व गांव बिहारीपुर का दौरा कर स्टूडेंट्स/आमजन को नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे किया जागरूक।

 नशा बेचने वालों की असली जगह जेल, नशे का कारोबार करने वालों की सूचना निःसंकोच होकर MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं डायल 112 दे- एसपी

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में रेवाड़ी पुलिस ने युवाओं व आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए और खेलों से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं व आमजन को नशे की बुराइयों से अवगत करवाना तथा नशे के आदी युवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ना है। जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम रोज डोर टू डोर जाकर नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक कर रही है। पुलिस टीम लोगों से उनके वार्ड/गांव में नशा करने वालों की जानकारी एकत्रित करके तथा उनकी काउंसलिंग करवाकर नशा छोड़ने के लिए प्रेरित कर रही है।

इस अभियान के तहत जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम द्वारा आज शनिवार को आरडीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव हालुहेडा व गांव बिहारीपुर का दौरा कर स्टूडेंट्स/आमजन को नशे से दूर रहने तथा शिक्षा व खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। नशा मुक्त टीम द्वारा स्टूडेंट्स/आमजन को नशा न करने बारे जागरूक किया तथा नशा ना करने की शपथ भी दिलवाई गई। 

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस अभियान से प्रेरित होकर जहां युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं वहीं पर अनेक नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल भी की है, जिनका स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल में है, इसलिए नशे का कारोबार करने वालों की सूचना निःसंकोच होकर पुलिस को दें, पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नशा एक अभिशाप है इसका मिलकर बहिष्कार करें। अगर आपके पास किसी प्रकार की नशे संबंधी सूचना है कोई व्यक्ति नशे का प्रयोग करता है या नशे की सप्लाई इत्यादि करता है तो इस बारे पुलिस को MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करे। पता व जानकारी बताने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जायेगा। रेवाड़ी  पुलिस, प्रदेश में नशे के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' नीति को पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ लागू करने के लिए संकल्पबद्ध है।

....................................................फोटो संलग्न है।

नशा मुक्त रेवाड़ी अभियान के अंतर्गत रेवाड़ी पुलिस का नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान निरंतर जारी। रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। -नशा मुक्त टीम ने आरडीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव हालुहेडा व गांव बिहारीपुर का दौरा कर स्टूडेंट्स/आमजन को नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे किया जागरूक। नशा बेचने वालों की असली जगह जेल, नशे का कारोबार करने वालों की सूचना निःसंकोच होकर MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं डायल 112 दे- एसपी पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में रेवाड़ी पुलिस ने युवाओं व आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए और खेलों से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं व आमजन को नशे की बुराइयों से अवगत करवाना तथा नशे के आदी युवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ना है। जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम रोज डोर टू डोर जाकर नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक कर रही है। पुलिस टीम लोगों से उनके वार्ड/गांव में नशा करने वालों की जानकारी एकत्रित करके तथा उनकी काउंसलिंग करवाकर नशा छोड़ने के लिए प्रेरित कर रही है। इस अभियान के तहत जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम द्वारा आज शनिवार को आरडीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव हालुहेडा व गांव बिहारीपुर का दौरा कर स्टूडेंट्स/आमजन को नशे से दूर रहने तथा शिक्षा व खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। नशा मुक्त टीम द्वारा स्टूडेंट्स/आमजन को नशा न करने बारे जागरूक किया तथा नशा ना करने की शपथ भी दिलवाई गई। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस अभियान से प्रेरित होकर जहां युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं वहीं पर अनेक नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल भी की है, जिनका स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल में है, इसलिए नशे का कारोबार करने वालों की सूचना निःसंकोच होकर पुलिस को दें, पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नशा एक अभिशाप है इसका मिलकर बहिष्कार करें। अगर आपके पास किसी प्रकार की नशे संबंधी सूचना है कोई व्यक्ति नशे का प्रयोग करता है या नशे की सप्लाई इत्यादि करता है तो इस बारे पुलिस को MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करे। पता व जानकारी बताने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जायेगा। रेवाड़ी पुलिस, प्रदेश में नशे के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' नीति को पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ लागू करने के लिए संकल्पबद्ध है। ....................................................फोटो संलग्न है।

Rewari, Rewari | Jul 25, 2026

लकड़ी के गोदाम में लगी आग#फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची मौके पर - Rewari News