कोरांव: कोरांव के एक गांव से भगाई गई तीन सगी बहनें बरामद, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जुटी आगे की कार्रवाई में
कोरांव थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन सगी बहनों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने अब तीनों बहनों को बरामद कर लिया है। इस मामले में नामजद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 31 जनवरी को हुई थी, जब पड़ोस के गांव के कुछ युवकों द्वारा तीनों बहनों को कथित तौर पर भगा ले जाया गया।