पालीगंज: सिगोड़ी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में गाड़ी चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर बाइक व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की
Paliganj, Patna | Aug 19, 2026 पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र से चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली मामले में जहानाबाद में छापामारी कर पुलिस ने एक गिरोह के चोर को चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्राली के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरी घटना वाहन जांच के दौरान चोरी के बाइक के साथ एक बाइक चोर गिरोह के सदस्य को पुलिस गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई के लिए जुटी हुई है।