खरगोन। वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौड़ की जयंती शहर में उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। राठौड़ समाज के बैनर तले भव्य शोभायात्रा और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कुंदा तट स्थित सिद्धी विनायक मंदिर से बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकली। समाजजन वीर दुर्गादास के जयकारे लगाते हुए चले, वहीं महिलाओं और युवतियों ने भक्ति गीतों पर गरबा नृत्य कर श्रद्धा व्यक्त की।