प्रयागराज: अंतर्जनपदीय असलहा तस्कर गिरोह का पुलिस और एसओजी ने किया खुलासा, पुलिस लाइन में की गई प्रेस वार्ता
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के पुलिस लाइन में आज सोमवार को करीब 2:30 बजे के आसपास डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद यादव द्वारा प्रेस वार्ता की गई,जिसमें पुलिस तथा एसओजी की टीम द्वारा अंतर्जनपदीय असलहा तस्कर करने वाले तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है,जिनके कब्जे से 10 अवैध पिस्टल, चार अवैध तमंचा,आठ मैगजीन आदि बरामद किया गया है।