प्रयागराज: अतरसुईया क्षेत्र में जुआ व सट्टा खेलने वाले 8 अभियुक्त हुए गिरफ्तार, लाखों रुपए नकद व अन्य सामान हुए बरामद
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना अतरसुइया क्षेत्र में अलग-अलग दो स्थानों पर पुलिस द्वारा दबिश दी गई,जहां से 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया,इनके कब्जे से ₹7 लाख 76 हज़ार नगद तथा एक दर्जन मोबाइल फोन आदि बरामद किया गया है,पकड़े गए अभियुक्तों के ऊपर विधिक कार्यवाही की गई है,आज सोमवार को दोपहर करीब 1:30 बजे के आसपास पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया गया।