प्रयागराज: कर्नलगंज स्थित आवास पर क्राइम ब्रांच के विवेचना सेल में तैनात इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की
कर्नल गंज क्षेत्र के म्योर रोड पर स्थित आवास पर क्राइम ब्रांच के विवेचना सेल में तैनात इंस्पेक्टर तरुण पांडे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे बीमारी और अकेलापन वजह माना जा रहा है। घटना बीते कल रविवार की रात्रि करीब 11:30 बजे के आसपास की है। जबकि आज सोमवार को दोपहर करीब 12:00 के आसपास यह जानकारी सामने आई है।