कटकमदाग: भूमिहीन परिवारों ने ज़मीन आवंटन की लगाई गुहार, तालाब अतिक्रमण की भी शिकायत की
कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत ग्राम बेस की 35-40 भूमिहीन अनुसूचित जाति महिलाओं ने गुरुवार को एक बजे प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुनील कुमार ओझा के नेतृत्व में अपर समाहर्ता हजारीबाग को आवेदन सौंपकर गैरमजरूआ सरकारी भूमि आवंटित करने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि 6 लेन सड़क निर्माण में पूर्व में मिली भूमिदान की जमीन अधिग्रहित हो चुकी है